फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubera Teaser: धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की तिकड़ी ने किया धमाल, कुबेर के टीजर में जिम सर्भ भी बेमिसाल

Fri, 15 Nov 2024 08:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेर' के टीजर से पर्दा उठ गया है। साउथ डेब्यू फिल्म में जिम सर्भ का अंदाज भी देखते ही बन रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
'कुबेर' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धनुष और रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म 'कुबेर' से जुड़े हर एक अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। फिल्म से जुड़े पोस्टरों ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी कड़ी में 'कुबेर' का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज हो गया है। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने 15 नवंबर, 2024 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर टीजर को साझा किया और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम: @@SVCLLP

महेश बाबू ने साझा किया 'कुबेर' का टीजर

महेश बाबू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'कुबेर' के टीजर का अनावरण किया और लिखा, 'एक्शन, ड्रामा और सिनेमैटोग्राफी का मिश्रण। ढेरों शुभकामनाएं।' टीजर में कोई डायलॉग नहीं है लेकिन यह हमें 'कुबेर' की दुनिया से परिचित कराता है। धनुष ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें एक बेघर भिखारी के रूप में और दूसरा एक अच्छे कपड़े पहने हुए व्यक्ति के रूप में।
विज्ञापन

3 of 5
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम

नागार्जुन-रश्मिका का दिलचस्प किरदार  

नागार्जुन के बारे में पहले बताया गया था कि वे एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, टीजर में वह एक बेहतरीन पिता और पति के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि उनकी नजर नकदी के विशाल भंडार पर है। बिल्कुल अलग लुक में रश्मिका मंदाना को पैसे से जुड़े एक बड़े सौदे को सुरक्षित करने की कोशिश करने वाली तिकड़ी के हिस्से के रूप में भी दिखाया गया है। 

4 of 5
कुबेर - फोटो : एक्स: @SVCLLP

बिजनेस टाइकून की भूमिका में जिम सर्भ 

'कुबेर' से साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ एक बिजनेस टाइकून की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, झलक आशाजनक लगती है और जैसा कि नाम से साफ है 'कुबेर' की कहानी धन और इसकी जटिलताओं के विषय पर केंद्रित एक दिलचस्प थ्रिलर का संकेत देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official

'कुबेर' का निर्माण 

'कुबेर' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है। इसका संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। बता दें कि निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष 'कुबेर' के जरिए पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। निकेथ बोम्मी ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाली है, जबकि रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे प्रोडक्शन डिजाइन के लिए जिम्मेदार हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 

Barroz Release Date: आखिरकार सामने आ ही गई ‘बैरोज’ की रिलीज डेट, मोहनलाल के गुरु फाजिल ने की आधिकारिक घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें