फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiccha Sudeep: किच्चा सुदीप ने जताया पीएम मोदी का आभार, मां के निधन पर शोक पत्र भेजने के लिए कहा शुक्रिया

Mon, 28 Oct 2024 08:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता किच्चा सुदीप ने अपनी मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखे गए सांत्वना भरे पत्र के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। सुदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
1 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में अपनी मां सरोजा का निधन हो गया, जिसके बाद से अभिनेता गम में डूबे हुए हैं। इस बीच अब अभिनेता खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनकी मां के निधन के बाद उन्हें एक पत्र भेजा था।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी
अभिनेता ने साझा किया पीएम मोदी का पत्र
किच्चा सुदीप ने एक्स पर लिखा, 'मैं इस संवेदनापूर्ण शोक पत्र के लिए आपको ईमानदारी से धन्यवाद देने के लिए लिख रहा हूं। आपके विचारशील शब्द इस अत्यंत कठिन समय में सांत्वना का स्रोत प्रदान करते हैं। आपकी सहानुभूति ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है और मैं आपकी दयालुता के लिए वास्तव में आभारी हूं।' इसके साथ ही उन्होंने वह पत्र भी साझा किया, जो पीएम मोदी ने उन्हें लिखा था।

विज्ञापन

3 of 5
किच्चा सुदीप की मां - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa
86 वर्ष की आयु में अभिनेता की मां ने ली अंतिम सांस
किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का 20 अक्तुबर को निधन हो गया। वह 86 साल की थीं। एक भावुक पोस्ट में किच्चा सुदीप ने बताया कि सिर्फ 24 घंटे में चीजें बदल गईं। उन्हें याद है कि बिग बॉस कन्नड़ 11 के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए जाने से पहले उन्हें सरोजा ने गले लगाया था।

4 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : एक्स@KicchaSudeep
वेंटिलेटर पर थीं अभिनेता की मां
जब उन्हें पता चला कि उनकी मां को भर्ती कराया गया है तो वह अस्पताल पहुंचे। हालांकि, वह उन्हें होश में नहीं देख पाए, क्योंकि उनके पहुंचने से कुछ ही पल पहले उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और अगली सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किच्चा सुदीप- बसवराज बोम्मई - फोटो : एक्स @BSBommai
मां के लिए अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट
अपनी मां को समर्पित एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे पास इस समय जो दर्द है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं न तो इस शून्य को स्वीकार करने में असमर्थ हूं और न ही जो कुछ हुआ है उसे स्वीकार करने में असमर्थ हूं।' मां की अंतिम यात्रा के दौरान अभिनेता बसवराज बोम्मई के गले लगकर भी रोए थे। 
Abhishek Bachchan: जब पिता की मदद के लिए अभिषेक ने छोड़ दिया था कॉलेज, बुरे दौर को अभिनेता ने किया याद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें