अक्सर हम अजनबी लोगों से मुलाकात करते हैं। उन अनजान लोगों में कोई एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो हमारे लिए जिंदगी बिताने का जरिया बन जाता है। उस इंसान से मिलना और पहले पहल उसके बारे में कुछ गलत सोच लेना और फिर, गलतफहमी के दूर होने के बाद दोस्ती और प्यार होना। ये सब कुछ फिल्मी सा लगता है कुछ ऐसी ही है साउथ सुपर स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित की प्रेम कहानी। केजीएफ स्टार यश और राधिका पंडित की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज यश और राधिका की शादी की सालगिरह पर जानिए उनकी पहली मुलाकात से शादी तक का सफर...