फिल्म 'कन्नप्पा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को अपनी दमदार स्टार कास्ट का फायदा आखिरकार मिल गया है। इस फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, प्रभास, रघु बाबू और मधु भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ये सभी एक्टर्स अपनी-अपनी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। एक साथ इतने कलाकारों को पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव है।