कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कंगुवा' निर्माता ने की कंगुवा के प्रदर्शन पर बात
'कंगुवा' निर्माता ने कहा, "कई फिल्मों को पहले दिन मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, लेकिन बाद में फिल्म को लेकर दर्शकों के फैसले बदल गए। मैं कंगुवा के लिए भी यही उम्मीद कर रहा हूं। हमें फिल्म में साउंड को लेकर कुछ शिकायतें मिलीं और हम इस पर काम कर रहे हैं।" इस बातचीत के दौरान निर्माता ने कंगुवा 2 को लेकर भी जानकारी दी और साथ ही बताया कि सिरुथाई शिवा इसके बाद सुपरस्टार अजित के साथ एक अलग प्रोजेक्ट, जिसका अस्थाई शीर्षक 'एके64' है, उसमें व्यस्त रहेंगे।