फिल्म 'कंगुवा' में दिशा पटानी और सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ dishapatani
दिशा का रोल छोटा होने पर फैंस निराश
यह पूरा किस्सा कुछ यूं शुरू होता है। फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई तो दर्शकों को इसमें दिशा पटानी का रोल बहुत छोटा लगा। दर्शक उन्हें फिल्म में ज्यादा समय तक देखना चाहते थे। इस बारे में दिशा के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी की। ऐसे में निर्माता ज्ञानवेल राजा की पत्नी नेहा ज्ञानवेल ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की। इसमें वह लिखती हैं- 'फिल्म 'कंगुवा' एंजेला (दिशा का रोल) के किरदार पर फोकस नहीं करती है। यह किरदार 2.5 घंटे की फिल्म पर हावी नहीं हो सकता है। यह किरदार बस फिल्म में सुंदर दिखने के लिए रखा गया।' जैसे ही नेहा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कई फैंस ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि क्या महिला किरदार सिर्फ फिल्मों में सुंदर दिखने के लिए रखे जाते हैं। नेहा का यह बयान महिला किरदारों को कमतर आंकता है।