फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya Movies Report: एथरक्कुम थुनिंधवन से लेकर एनजीके तक, कैसा रहा सूर्या की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2024 01:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्या की फिल्म कंगुवा रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले आइए जानते हैं कि सूर्या की पिछली पांच फिल्मों का कैसा हाल रहा।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्या - फोटो : अमर उजाला
सूर्या तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म कंगुवा बहुत जल्द पर्दे पर  दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ गई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि सूर्या की पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
एथरक्कुम थुनिंधवन - फोटो : यूट्यूब
एथरक्कुम थुनिंधवन
एथरक्कुम थुनिंधवन में सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में प्रियंका अरुलमोहन और सत्यराज भी अहम किरदारों में थे। पंडिराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डी इमान ने संगीत दिया था। साल 2022 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
जय भीम - फोटो : यूट्यूब
जय भीम
साल 2021 में आई फिल्म जय भीम को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में सूर्या के साथ लिजो मोल जोस और मणिकंद के भी नजर आए थे। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म के लाजवाब प्रदर्शन के बाद इसे बॉक्स ऑफिस पर मेगा ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।

4 of 6
सोरारई पोटरु - फोटो : यूट्यूब
सोरारई पोटरु
सोरारई पोटरु की कहानी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी। फिल्म में सूर्या, अपर्णा बालमुरली और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। जीवी प्रकाश कुमार के संगीत ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हाल ही में इस फिल्म का हिंदी में रीमेक भी बनाया गया था, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। फिल्म का नाम सरफिरा था।
विज्ञापन

5 of 6
कप्पन - फोटो : यूट्यूब
कप्पन
सूर्या की फिल्म कप्पन साल 2019 में आई थी। फिल्म में सायशा सहगल भी थीं। फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ने के कामयाब रही थी। केवी आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनजीके - फोटो : यूट्यूब
एनजीके
साल 2019 में आई फिल्म एनजीके में सूर्या के साथ साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आई थीं। दो घंटे 28 मिनट लंबी यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी थी। के सेल्वाराघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने शुरू की 'धड़क 2' की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें