Lokah Chapter 1 Box Office Collection Day 13: मलयालम फिल्म ‘लाेका चैप्टर 1’ इन दिनों खूब चर्चा में है। अपनी अलग तरह की कहानी की वजह यह फिल्म हिंदी दर्शकों को भी पसंद आ रही है। जानिए, 13वें दिन फिल्म ‘लोका’ ने कितनी कमाई की है।
मलयालम सिनेमा हमेशा ही अलग तरह की कहानी के लिए जाना जाता है। हालिया रिलीज मलयालम फिल्म ‘लाेका चैप्टर 1’ ने यह बात साबित कर दी है। इस फिल्म बहुत कम बजट में बनी है और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जानिए, 13वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'लोका'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘लोका’ की 13वें दिन की कमाई
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकडों के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने मंगलवार यानी 13वें दिन 3.01 करोड़ रुपये कमाए है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 91.41 करोड़ रुपये है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'लोका'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वुमन सुपरहीरो एक्शन मूवी है ‘लोका’
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' एक वुमन सुपरहीरो जॉनर की फिल्म है। इसकी अलग तरह की कहानी, एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म को साउथ एक्टर दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, इसके डायरेक्टर डोमिनिक अरुण हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ 35 करोड़ के बजट में बनी है। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।
'लोका' का किन फिल्मों से है थिएटर में है मुकाबला
इस समय ‘लोका’ के सामने ‘परम सुंदरी’, ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘बागी 4’, ‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ ने मंगलवार को 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘द कंज्यूरिंग’ ने आज 3.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 76 लाख रुपये और ‘परम सुंदरी’ ने महज 7 लाख रुपये कमाए हैं।
फिल्म में नजर आई ये स्टार कास्ट
फिल्म ‘लोका’ में कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल किया है। वहीं नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन, निथ्या श्री, सारथ सभा जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।