बुज्जी और भैरव
- फोटो : यूट्यब
हाल ही में हैदराबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर निर्माताओं ने भैरव यानी प्रभास की सबसे भरोसेमंद साथी बुज्जी (रोबोट कार) से लोगों को रूबरू कराया था। इस कार के बाद मेकर्स अब बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरव नाम की एक एनिमेटेड सीरीज लोगों के सामने पेश करने जा रहे हैं, जिसमें लोगों को दोनों किरदारों से जुड़ीं अहम जानकारियां मिलेंगी।