कल्कि 2898 एडी की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। फिल्म ने 27 जून यानी आज के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, देर रात तक इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ जाएंगे। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर प्रभास अपनी पिछली कई फिल्मों की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, ताजा आंकड़ों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल, आज हम आपको प्रभास की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की थी।