फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत ने पूरी की फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग, बेटी ऐश्वर्या ने पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट

Wed, 12 Jul 2023 05:40 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर को लेकर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच अभिनेता ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर इस फिल्म में 'मोइदीन भाई' की एक कैमियो भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग खत्म होने पर ऐश्वर्या रजनीकांत ने इंस्टाग्राम पर लाल सलाम के सेट से एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गई इस तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पिता को गले लगाते नजर आ रही हैं। इस फोटो में विष्णु विशाल और जीविता जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार के लिए पैकअप के दौरान उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सलाम में रजनीकांत के रैप-अप की बड़ी खबर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपके साथ फिल्म बनाना एक चमत्कार है और आप शुद्ध जादुई अप्पा हैं .. #लालसलाम मोइदीन भाई #एंडितसावरा सुपरस्टार के लिए।"  

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या 'लाल सलाम' से सात साल बाद निर्देशन में वापसी कर रही हैं। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य कलाकार हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्देशित, यह 2023 में रिलीज होने वाली है। हालांकि, आधिकारिक रिलीज की तारीख का इंतजार है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान फिल्म के संगीतकार हैं।

Jawan Song Shooting: दुबई में शूट नहीं होगा फिल्म ‘जवान’ का आखिरी गाना, सोमवार से यहां चल रही शूटिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, शिवा राजकुमार, तमन्ना भाटिया, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन और वसंत रवि भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें-  Shahrukh Khan: शाहरुख ने सबसे पहले सलमान को दिखाया था जवान का ट्रेलर, पहला टिकट बुक करने के लिए दिया धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें