फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irumudi Vs Khalifa: ‘इरुमुडी’ और ‘खलीफा’ को क्या मिला वीकेंड का फायदा? जानें रविवार को कितनी की कमाई

Sun, 23 Aug 2026 07:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irumudi Vs Khalifa Collection: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘इरुमुडी’ और ‘खलीफा’ हाल ही में रिलीज हुईं। बॉक्स ऑफिस पर इनका क्या हाल है? जानिए रविवार को इन फिल्मों ने कितने रुपये अपने खाते में जमा किए। 

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। वहीं रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इन फिल्मों को दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? कौन कलेक्शन की दौड़ में आगे है? जानिए, रविवार को इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा है। 

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'खलीफा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'खलीफा' ने चौथे दिन कितना कमाया? 
  • सैकनिल्क के मुताबिक पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'खलीफा' ने  चौथे दिन 81 लाख रुपये कमाए हैं।
  • जबकि तीसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 10.46 करोड़ रुपये हो चुकी है।
  • इस फिल्म को निर्देशक वैसाख ने निर्देशित किया है। फिल्म 'खलीफा' में मोहनलाल ने भी कैमियो किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'इरुमुडी' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘इरुमुडी’ का तीसरे दिन क्या रहा हाल? 
  • रवि तेजा अभिनीत फिल्म 'इरुमुडी' ने तीसरे दिन 11.07 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 16.20 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। 
  • फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 42.57 करोड़ रुपये हो चुका है।  
  • 'इरुमुडी' में प्रिया भवानी शंकर, साइ कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष, रमेश इंद्रिरा, स्वासिका, लक्ष्मण और राजकुमार जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
बाॅलीवुड फिल्मों से क्या बेहतर रहा कलेक्शन? 
  • बीते दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुईं। क्या इन फिल्मों से 'खलीफा' और ‘इरुमुडी’ को टक्कर मिल सकी। 
  • बता दें कि ‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन 5.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन भी 10वें दिन 83 लाख रुपये रहा। 
  • ऐसे में देखा जाए तो साउथ फिल्म 'इरुमुडी' का कलेक्शन ही सबसे बेहतर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें