दक्षिण भारतीय फिल्में केवल अपने क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता सभी सीमाओं को पार करते हुए देश के कोने कोने में पहुंच चुकी है। एक्शन, इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी जैसे हर मसाले से भरपूर इन फिल्मों को हर आयुवर्ग के लोग देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि साउथ के बड़े सितारों की फिल्में हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई करती हैं। आज हम आपको उन शीर्ष पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी भाषा में जमकर कारोबार किया है।