फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer Teaser: 'गेम चेंजर' का टीजर जारी, जबर्दस्त एक्शन करते दिखे राम चरण, क्या पलट पाएंगे खेल का पासा?

Sat, 09 Nov 2024 06:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' का पहला फुल टीजर आ गया है। एस शंकर निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार था। अब आखिरकार निर्माताओं ने 'गेम चेंजर' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें राम चरण जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
फिल्म का टीजर
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ग्लोबल स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का पहला फुल टीजर में कई मनोरंजक पल हैं। राम चरण और मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी बहुप्रतीक्षित प्रोमो लॉन्च करने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थे।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : एक्स @GameChangerOffl
टीजर में दिखी राम चरण के किरदार की झलक
फिल्म के टीजर में साफ तौर पर कहानी की तस्वीर नहीं मिली है, बल्कि राम चरण के किरदार की कुछ झलकियां सामने आई हैं। टीजर में राम चरण अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आए, दूसरे ही पल उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला। वे अपने दुश्मनों का जमकर मुकाबला करते दिखे। टीजर के अंत में राम चरण मजाकिया अंदाज में अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं अप्रत्याशित हूं।

4 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
कई बार टली फिल्म की रिलीज डेट
गेम चेंजर का निर्माण 2021 के अंत से चल रहा है और कई बार टलने के बाद फिल्म को आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति उत्सव के दौरान कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर आने की पुष्टि हुई। इसका निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें