फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: गेम चेंजर की विदेश में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, राम चरण ने की घोषणा, कियारा अडवाणी के फैंस भी खुश

Mon, 16 Dec 2024 09:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Game Changer: पैन इंडिया स्टार राम चरण की आगामी बहुप्रतीक्षित भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म को लेकर विदेश प्रशंसकों के लिए खशखबरी है। गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
साउथ अभिनेता राम चरण ने रविवार शाम को एक्स पर फिल्म गेम चेंजर को लेकर एक बहुप्रतीक्षित घोषणा की है, जिससे उनके विदेशी प्रशंसक बेहद खुश हो गए हैं। फिल्म गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण और कियारा अडवाणी की बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति के अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन उससे पहले गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग को लेकर राम चरण ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जानकारी शेयर की है, जिसके अनुसार फिल्म गेम चेंजर की विदेश में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण और शंकर की जोड़ी ने फिल्म को लेकर प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म गेम चेंजर निश्चित रूप से शानदार शुरुआत करेगी। ऐसा पहली बार में जब किसी फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई हो। प्रशंसक दोनों की जोड़ी को पहले ही गेम चेंजर के टीजर, ट्रेलर और गानों में पसंद कर चुके हैं। अब प्रशंसकों को सिर्फ फिल्म रिलीज करा इंतजार है। 
 

4 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक विशाल वैश्विक तूफान शुरू हो गया है। गेम चेंजर की विदेशी बुकिंग अब शुरू हो गई है। 10-01-2025 तक दुनिया भर के सिनेमाघरों में इसका अनुभव करें।" गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग यूके और उत्तरी अमेरिका जैसे प्रमुख विदेशी चुनिंदा सिनेमाघरों में खुली और इसे प्रशंसकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत, नवीन चंद्रा, सुनील के अलावा भी कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम चरण एक पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म का साउंडट्रैक थमन ने तैयार किया है, जो दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें