Dhanush Kubera Song Promotion: धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के गाने का पहला लुक जारी किया है और साथ ही जानकारी दी है कि यह गाना कब रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
कुबेर के पहले गाने के साथ शुरू होगा प्रमोशन
- फोटो : एकस GetsCinema
साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष की आगामी फिल्मों में 'इडली कड़ाई' से लेकर 'तेरे इश्क में' और 'कुबेर' शामिल हैं। आज फिल्म निर्माताओं ने 'कुबेर' फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें धनुष अपने अंदाज में डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। यह गाना किस दिन रिलीज होगा, इसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इसी गाने के साथ शुरू होगा फिल्म का प्रमोशन...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जानिए किस दिन रिलीज होगा कुबेर का गाना
- फोटो : एकस GetsCinema
धनुष इन दिनों निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ मिलकर 'कुबेर' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में धनुष के अलावा नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
3 of 5
कुबेर में नजर आएगी-धनुष-रश्मिका की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @@SVCLLP
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, धनुष की आगामी फिल्म 'कुबेर' की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन की तैयारी चल रही है। इसीलिए निर्माताओं ने 'कुबेर' के प्रमोशन के लिए इसका पहला गाना लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माताओं ने आज देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित इस गाने को 20 अप्रैल, 2025 को रिलीज की जाने की घोषणा की है।
4 of 5
फिल्म 'कुबेर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
धनुष के स्टाइलिश डांस स्टेप के साथ फिल्म कुबेर का एक और नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें धनुष अपने स्टाइलिश अंदाज में डांस स्पेट करते दिखाई दे रहे हैं। एक्स पर इस पोस्टर के साथ लिखा, 'धनुष 'संभवम' लोड हो रहा है 20 अप्रैल को, कुबेरा के साथ - पहला सिंगल'
कुबेर को लेकर उत्साहित हैं फैंस
- फोटो : एक्स: @SVCLLP
धनुष की फिल्म 'कुबेर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस साउथ फिल्म में बॉलीवुड अभेनिता जिम सर्भ भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पी. राम मोहन राव शेखर कम्मुला के एमिगोस क्रिएशंस बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।