फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush-Aishwarya: जुदा होने जा रहीं धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें, तलाक पर इस दिन आएगा फैसला

Thu, 21 Nov 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें जल्द ही जुदा होने जा रही हैं। 21 नवंबर को दोनों को कोर्ट में पेश होते देखा गया। इस दौरान इस जोड़े ने अलग होने की बात कही। 
विज्ञापन
1 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष अपने निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में दोनों ने चेन्नई स्थित परिवार न्यायालय में पहली बार उपस्थिति दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर साल 2022 में अपनी अलगाव की घोषणा करने के बाद दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि दोनों फिर से साथ में नई शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे कयास उस समय लगे थे जब दोनों सुनवाई के लिए तीन बार उपस्थित नहीं हो पाए थे। हालांकि, आज यानी 21 नवंबर को दोनों ने अदालत में अपनी मंशा जताते हुए कहा कि वे अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगा कोर्ट का फैसला
तलाक के मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 27 नवम्बर को निर्धारित की है। इसी तारीख पर अंतिम निर्णय दिए जाने की भी संभावना है। अदालत में पेशी के दौरान ऐश्वर्या और धनुष मास्क पहने हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
साथ में कर रहे बच्चों की परवरिश
ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में चेन्नई में धूमधाम से शादी की थी। 17 जनवरी 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने का निर्णय साझा किया था। धनुष और ऐश्वर्या दो बेटों, यात्रा और लिंगा के माता-पिता हैं और वे एक साथ अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

4 of 5
धनुष-नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja, nayanthara
नयनतारा को हाल ही में भेजा था नोटिस
हाल ही में धनुष नयनतारा के आरोपों के बाद सुर्खियों में आ गए थे। नयनतारा ने शनिवार (16 नवंबर) को इंस्टाग्राम तीन पन्नों का  एक पत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने धनुष पर उनकी फिल्म नानुम राउडी धान के कंटेंट को जानबूझकर नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल नाम की उनकी डॉक्यूमेंट्री में शामिल करने से रोकने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
धनुष ने की थी 10 करोड़ की मांग
अभिनेत्री ने इस पत्र में कहा था कि धनुष ने उन्हें पर्दे के पीछे की क्लिप के लिए 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के सेट पर उनके निजी उपकरणों से यह वीडियो शूट किया गया था जो अब इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है।
Agni: सैयामी खेर और साई ताम्हणकर का ‘अग्नि’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जलवा, फायर फाइटर्स ने भी की शिरकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें