फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में इस गाने में नजर आएंगी डांसिंग क्वीन श्रीलीला, मेकर्स ने जारी की पहली झलक

Sun, 10 Nov 2024 05:18 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा 2' में श्रीलीला के डांस का जादू नजर आने वाला है। इस बात की पुष्टी मेकर्स ने गाने का पोस्टर जारी कर की है।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलीला - फोटो : एक्स @PushpaMovie
श्रीलीला ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। श्रीलीला को उनकी कातिल अदाओं और डांस मूव्स के कारण जाना जाता है। अब अभिनेत्री अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। श्रीलीला फिल्म 'पुष्पा 2' में अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं। फिल्म 'पुष्पा 2' में श्रीलीला का शानदार डांस सांग भी नजर आने वाला है 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
निर्माताओं ने जारी किया पोस्टर
'पुष्पा 2' के मेकर्स ने इस गाने में श्रीलीला के होने की पुष्टि की है। इस गाने को 'किस्सिक' टाइटल दिया गया है। फिल्म में गाने की पहली झलक सोशल मीडिया पर मेकर्स ने जारी की है। इस पोस्टर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
आइटम नंबर करेंगी श्रीलीला
अभिनेत्री श्रीलीला पुष्पा 2 में आइटम नंबर करने वाली है। पोस्टर में उनका लुक देखकर साफ नजर आ रहा है कि श्रीलीला का डांस वाकई इस साल प्रशंसकों को कुछ अलग उत्साह से भरने वाला है। पोस्टर में उनकी कातिलाना अदाओं को साफ देखा जा सकता है।

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। फिल्म के पहले पार्ट को प्रशंसकों ने अपना ढेर सारा प्यार दिया था। इस फिल्म के अगले हिस्से का भी उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
 

Pushpa 2 The Rule: सबसे कमजोर टेरेटरी में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर, जानिए किस दिन का निकला मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशंसकों को भाए ये गाने
पुष्पा की तरह ही पुष्पा 2 के गाने भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आए हैं। अंगारो, सुस्की जैसे गाने प्रशंसकों की पसंद बन गए हैं। 'अंगारो' गाने में तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका की कैमिस्ट्री को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें