फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन ही लाखों में सिमटी ‘डकैत’, अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद और मुश्किल होगी राह!

Thu, 16 Apr 2026 09:39 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dacoit Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले जानते हैं सातवें दिन कैसा रहा ‘डकैत’ का प्रदर्शन और हुई कितनी कमाई…
विज्ञापन
1 of 5
डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की हिंदी-तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, ‘धुरंधर 2’ के आगे फिल्म की रफ्तार धीमी बनी हुई है। वहीं आज से अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आ रही है। ऐसे में आने वाले समय में ‘डकैत’ के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा ‘डकैत’ का कलेक्शन?

विज्ञापन

2 of 5
डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

सातवें दिन की कमाई
एक्शन-लव स्टोरी ‘डकैत’ को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है। अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, अपने सातवें दिन गुरुवार को ‘डकैत’ सिर्फ 98 लाख रुपए ही जुटा पाई है। हालांकि, संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में तब्दीली देखने को मिले। लेकिन फिलहाल ये आंकड़ा काफी कम है। वहीं सात दिनों में ‘डकैत’ का कुल कलेक्शन 28.03 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X

‘डकैत’ का कलेक्शन

  • ‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी काफी धीमी रही थी।
  • फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 6.55 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • जबकि चौथे दिन से फिल्म का कलेक्शन नीचे आने लगा। चौथे दिन फिल्म 2.70 और पांचवें दिन सर्फ 3 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई।
  • छठे दिन बुधवार को ‘डकैत’ ने 1.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि आज सातवें दिन फिल्म अभी तक सिर्फ 98 लाख रुपए ही जुटा पाई है।

4 of 5
भूत बंगला वर्सेस डकैत और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की चुनौती से कैसे निपटेगी ‘डकैत’
‘डकैत’ के सामने इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की चुनौती बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ लगातार भारी पड़ती नजर आ रही है। गुरुवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने अपने 29वें दिन 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि ‘डकैत’ सिर्फ 98 लाख रुपए ही जुटा पाई।

‘धुरंधर 2’ के अलावा अब आज से ‘डकैत’ के सामने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की भी चुनौती होगी। ‘भूत बंगला’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। ऐसे में इस फिल्म के बाद ‘डकैत’ की राह और भी मुश्किल होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'डकैत' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हुई हासिल
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। हालांकि, देखना ये है कि यह फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें