फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Box Office Collection: लगातार करोड़ों छाप रही है 'कुली', जानें रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन

Sun, 17 Aug 2025 09:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Coolie Collection Day 4: साउथ एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' लगातार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आज रविवार को फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है, उसके आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिलम 'कुली' - फोटो : X
बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके रजनीकांत का हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि उनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने आज रविवार को कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक 'कुली' का कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने पहले दिन गुरुवार को 65 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार को 54.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन शनिवार को 'कुली' ने 39.5 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
आज रविवार को 'कुली' ने की कितने की कमाई
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने सिनेमाघरों में अब तक शानदार परफॉर्म किया है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली' ने आज वीकएंड के दिन रविवार को 26.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म 'कुली' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 185.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

4 of 5
जानिए कब देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म कुली - फोटो : इंस्टाग्राम@cooliemovieofficial
फिल्म की स्टार कास्ट
रजनीकांत के करियर की 'कुली' 171वीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। कुली एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के तहत किया है। इस फिल्म में आमिर खान का कैमियो रोल है और साथ ही नागार्जुन, उपेंद्र और पूजा हेगड़े जैसे सितारों ने जबदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म के हर एक किरदार ने अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों को जीत लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2025 में रिलीज हो सकती है फिल्म कुली - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
फिल्म की कहानी
यह कहानी है देवा (रजनीकांत) की, जो पहले कुली का काम करता था। अब वह चेन्नई में अपना गेस्ट हाउस चलाता है। एक दिन उसे अपने पुराने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की मौत की खबर मिलती है। उसे पता चलता है कि राजशेखर की हत्या हुई है। दरअसल, राजशेखर ने एक ऐसी मशीन बनाई थी, जो किसी भी जानवर के शव को कुछ ही सेकंड में राख कर सकती थी। लेकिन स्मगलर सायमन (नागार्जुन अक्किनेनी) और उसका खास आदमी दयाल (सौबिन शाहिर) इस मशीन का गलत इस्तेमाल करते हैं। वे इसका उपयोग इंसानों के शव को जलाने के लिए करते हैं। इसके लिए उन्होंने राजशेखर और उसकी बेटी प्रीति (श्रुति हासन) को धमकी भी दी थी। कहानी आगे बढ़ती है कि कैसे देवा अपने दोस्त की हत्या का बदला लेता है।

यह भी पढ़ें: Parag Tyagi: पराग त्यागी ने छाती पर गुदवाया शेफाली जरीवाला का चेहरा, टैटू देख नेटिजन्स बोले- 'सच्चा प्यार..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें