इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू के बीच काफी बयान बाजी चल रही है, जिसके कारण दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों निर्माता चिट्टी बाबू ने सामंथा रुथ प्रभु की यह कहते हुए आलोचना की थी कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शाकुंतलम के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनका करियर समाप्त हो गया है। उनके इस बयान के बाद सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने चिट्टीबाबू पर तंज कसा है। उसके बाद अब एक बार फिर से निर्माता ने सामंथा को उनके क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर निशाना साधा है।