बारोज
- फोटो : यूट्यूब
हैंस जिमर से किया था संपर्क
फिल्म की एक दिलचस्प जानकारी यह है कि 'बारोज' की टीम ने हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हैंस जिमर से संपर्क किया था, ताकि वह फिल्म का संगीत तैयार कर सकें। मोहनलाल ने उन्हें एक पत्र लिखकर इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूछा, लेकिन हैंस जिमर ने जवाब दिया कि उनके पास समय नहीं है। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि हैंस जिमर की टीम ने फिल्म के साउंडट्रैक में योगदान दिया है और उनके कुछ संगीतकार भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं।