कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस में कमल हासन की झलक पाने की होड़
‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट का जो वीडियो वायरल है, उसमें फिल्म की पूरी टीम एक स्टेडियम में एंट्री ली रही है। कमल हासन, मणि रत्नम, एआर रहमान और तृषा कृष्णन नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि फैंस कमल हासन को देखकर के लिए उत्साहित हैं, उनकी तरफ आने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस द्वारा फैंस को रोका जा रहा है। 70 साल के हो चुके कमल हासन का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है, यह इस वीडियो के जरिए जाहिर हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है, कमल हासन को लीजेंड बताया। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन को हार्ट इमोजी से भर दिया है।