फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: आखिर कब तक चलेगी पुष्पा 2 की शूटिंग? फिल्म की रिलीज में बचा है महज इतना समय

Sat, 23 Nov 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2  5 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पुष्पा 2 द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे 5 दिसंबर 2024 को बड़े बड़े पर्दे पर रिलीज करने का एलान कर दिया गया है। हालांकि, हैरान कर देने वाली बात यह है कि फिल्म की शूटिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब
कब तक चलेगी शूटिंग?
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर तक खत्म होगी। इस खबर के सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य को पूरा करने के लिए निर्माताओं के पास केवल एक हफ्ते का समय बचा है।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब
देरी की हैं कई वजह
इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। उन्हें बारीकी से फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में हुई देरी के कई कारण बताए रहे हैं, जिनमें से एक कारण अभिनेता फहद फासिल की डेट्स भी हैं। अभिनेता की वजह से शूटिंग में कुछ अतिरिक्त देरी हुई। इसके साथ ही और भी कुछ समस्याएं थीं, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

4 of 5
पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में होगा बड़ा प्रचार कार्यक्रम
हालांकि, फिल्म निर्माता इन चुनौतियों को एक-एक करके सुलझाने में लगे हुए हैं। इस बीच, अभिनेता अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रचार कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में हैदराबाद में एक विशाल प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
पुष्पा 2 की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग  ने फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर नजर आएंगी। वहीं, श्रीलीला के आइटम सॉन्ग की चर्चा भी इन दिनों काफी ज्यादा हो रही है।
Ajaz Khan Election: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट मिले सिर्फ 155, वर्सोवा सीट से हारे यह अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें