फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद, लौट आया अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा'

Sat, 28 Dec 2024 04:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘दमुंते पट्टुकोरा' को टी सीरीज ने रिलीज किया था लेकिन बाद में इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब यही गाना एक बार फिर यूट्यूब पर नजर आ रहा है। हाल ही में अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले से जुड़ी वर्चुएल पेशी में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अलावा इसके गाने भी दर्शकों को पसंद आए, यही कारण है कि हाल ही में इसी फिल्म का एक गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा' टी सीरीज ने रिलीज किया था, इसका फिल्मांकन थोड़ा हटकर भी था। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और अल्लू अर्जुन की अदालती कार्रवाही में उलझने के कारण यह गाना सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। अब एक बार फिर से यह गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
‘पुष्पा 2’ का गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज 
टी सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने काे फिर से डाल दिया है। कुछ ही घंटों में इस गाने पर 3 लाख से अधिक व्यूज आ गए, वहीं हजारों लोगों ने पुष्पा 2 के गाने  दमुंते पट्टुकोरा' को लाइक भी किया है। गाने में अल्लू अर्जुन का किरदार पुलिस ऑफिस शेखावत को चैलेंज करता हुआ नजर आता है। इस गाने के हिंदी में बोल हैं- ‘दम है तो रोक के बता शेखावत… ।’

 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्यों हटा था गाना 
कुछ दिन पहले जब यह गाना रिलीज हुआ था तो उस समय अल्लू अर्जुन अदालती मामले में फंस हुए थे। संध्या थिएटर भगदड़ मामला उस समय चर्चा में था। इस गाने के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर लोग, दो हिस्सों में बंट गए। किसी को गाना पसंद आया, तो किसी ने इसे गलत बताया। ऐसे में टी सीरीज ने यह गाना ही हटा दिया। 

 

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

क्या है पूरा मामला 
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 साल की महिला की मौत हो गई, इस थिएटर में उस समय 'पुष्पा 2' दिखाई जा रही थी। इस दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन भी थिएटर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। इस घटना में महिला के आठ साल के बेटे को भी गंभीर चोट लगी है, वह लड़का अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन पर मामला दर्ज किया। एक्टर अल्लू अर्जुन की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई, एक रात वह जेल में भी रहे, फिर उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने अभिनेता से इसी मामले पर कुछ समय पहले पूछताछ भी की है। हाल ही में एक्टर की वचुअल पेशी भी कोर्ट में हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अभी भी थिएटर में टिकी है पुष्पा 2 
अगर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात की जाए तो यह फिल्म अभी भी थिएटर में टिकी हुई है। साथ ही काफी अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों की रुचि अभी तक बरकरार नजर आ रही है। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें