फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म अगले महीने दिसंबर में 5 तारीख को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना में रिलीज होगा। अब इस कार्यक्रम का सटीक स्थान और समय की जानकारी भी सामने आ चुकी है, जहां ये ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम होने वाला है।