ओटीटी पर दो साल बाद रिलीज होने जा रही है एजेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम@akkineniakhil
जासूसी थ्रिलर फिल्म एजेंट को 14 मार्च, 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। कई बार देरी और हिंदी टीवी प्रीमियर के बाद, यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ मलयालम, तमिल और कन्नड़ में भी स्ट्रीम होगी, जिससे अखिल के ज्यादा प्रशंसक इस फिल्म को देख सकें। फिल्म निर्माताओं ने इसकी पुष्टि करते हुए एक वीडियो एक्स पर साझा किया और लिखा, 'अलर्ट एक ऐसा जासूस जो किसी और जैसा नहीं है। मिशन ब्रीफ चालाकी भरी चालें। जानलेवा दांव। बेहतरीन एक्शन।'