फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshaali Malhotra: 65 साल का हीरो और 17 साल की हीरोइन, बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' को मिली साउथ की बड़ी फिल्म

Wed, 02 Jul 2025 08:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा को साउथ की बड़ी फिल्म में एंट्री मिल गई है। जानिए किस साउथ सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी हर्षाली...
 
विज्ञापन
1 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshaalimalhotra_03
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से घर-घर 'मुन्नी' के नाम से प्रसिद्ध हुईं हर्षाली मल्होत्रा को साउथ की फिल्म में एंट्री मिल गई है। इस बात की जानकारी खुद हर्षाली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है। हर्षाली ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अखंडा 2 - फोटो : एक्स
हर्षाली मल्होत्रा का पोस्ट
हर्षाली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'अखंडा 2' से अपना पहला लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एक खामोशी थी, जो सब कुछ कह गई, एक मुस्कान थी, जो दिल में रह गई। छोटी सी मुन्नी थी, पर यादों में बड़ी बन गई। आज फिर एक कहानी लेकर आई हूं, इस बार लफ्जों के साथ, एक नई रोशनी बन कर छायी हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान में अपने किरदार मुन्नी को लेकर कही खास बात
हर्षाली मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'मुन्नी सिर्फ एक किरदार नहीं थी, वह एक एहसास थी, एक याद थी, एक दिल की धड़कन थी - कुछ ऐसा जो तुम्हारे साथ और मेरे साथ रहा। इतने वक्त बाद भी, मैंने तुम्हारे प्यार को थामे रखा है- धैर्यपूर्वक, चुपचाप, और कृतज्ञता से भरे दिल से, जब तुम मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी - सीख रही थी, बढ़ रही थी, और बन रही थी, ताकि एक दिन, जब मैं लौटूं, तो मैं सिर्फ उस छोटी लड़की के रूप में नहीं, बल्कि आपके साथ स्क्रीन पर फिर से सब कुछ महसूस करने के लिए तैयार होकर लौटूं।'
 

4 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshaalimalhotra_03
फिल्म अखंडा में अपने किरदार को लेकर कही यह बात
हर्षाली मल्होत्रा ने आगे लिखा, 'अब, मैं आखिरकार उसे आपके साथ साझा करने के लिए तैयार हूं। जननी से मिलिए - एक नई कहानी, एक नया एहसास, मेरा एक नया अध्याय। वह हंसती है, वह सपने देखती है, वह दिल से बोलती है, और मैंने अपनी आत्मा हर सीन में डालती है। इस बार भी मुझे आपका प्यार चाहिए - वही आशीर्वाद, वही तालियों की गूंज, वही आंखों का प्यार, मेरे लिए वही जज्बात। मुन्नी की खामोशी से लेकर जनानी की आवाज तक, यह सिर्फ मेरी वापसी नहीं है - यह हमारा है। #अखंड2, सिनेमाघरों में दशहरा 25 सितंबर, पैन इंडिया रिलीज - हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखंडा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म अखंडा 2 
इस फिल्म में साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंडा 2' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा ने मां के साथ बनाए मिट्टी के बर्तन, वीडियो देखकर फैंस ने दिए मजेदार कमेंट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें