फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: धनुष की इन आगामी फिल्मों में दिखेगा जबरदस्त एक्शन और रोमांस, साथ ही दिखेगी टूटे दिल की दास्तान

Fri, 11 Apr 2025 02:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Upcoming Movies: साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी कई नई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में "इटली कड़ाई", "कुबेर", "D55", "तेरे इश्क में" और "D56" शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
धनुष - फोटो : एक्स dhanushkraja
"इटली कड़ाई" और "कुबेर" में धनुष अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे, वहीं "D55" और "D56" उनके फैंस के लिए बड़े सरप्राइज हो सकता है। इसके अलावा, "तेरे इश्क में" एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें धनुष का नया अंदाज देखने को मिलेगा। फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
'इटली कड़ाई' में नजर आएंगे धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
इटली कड़ाई
"इटली कड़ाई" एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसे धनुष खुद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें नित्या मेनन भी नजर आएंगी। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में धनुष और अरुण विजय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इडली कढ़ाई का संगीत प्रसिद्ध जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'कुबेर' - फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
कुबेर
"कुबेर" एक अलग अंदाज की फिल्म है, जो जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। फिल्म में धनुष के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण पुष्कर राम मोहन राव, नारायण दास कर रहे हैं।

4 of 6
तेरे इश्क में नजर आएगी धनुष-कृति की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे इश्क में
"तेरे इश्क में" एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी झलक फैंस को पहले ही पसंद आ चुकी है। इस फिल्म में धनुष के साथ पहली बार कृति सेनन की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म की झलक देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Khauf: 'जो दिखता है वो जरूरी नहीं सच हो', किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे चुम दरांग-रजत कपूर की हॉरर सीरीज 'खौफ'
विज्ञापन

5 of 6
D55 में नजर आएंगे धनुष? - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
D55
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "D55" एक ड्रामा तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में धनुष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। डी 55 फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबरदस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनुष की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम है D56 - फोटो : एक्स dhanushkraja
D56
"D56" भी धनुष के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। "D56" एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे डायरेक्टर मारी सेल्वराज बना रहे हैं। हाल ही में धनुष ने अपनी आगामी फिल्म 'D56' का थीम पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्ट में कई साल पुरानी एक तलवार दिखाई देती है, जिसके ऊपर कंकाल की खोपड़ी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ लिखा है एक महान युद्ध की शुरुआत। धनुष के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:
Home Bound: सोमेन मिश्रा ने साझा की ‘होमबाउंड’ की मेकिंग की दिलचस्प कहानी, टीम के साथ खुशियां मनाते दिखे घेवन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें