विशाखापट्टनम में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चार स्कूल के छात्र 'लकी भास्कर' फिल्म से प्रेरित होकर लापता हो गए हैं। इस फिल्म में एक आम आदमी की गरीबी से सफलता की ओर बढ़ने की कहानी को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। बच्चों के मन में यह फिल्म बहुत प्रभाव छोड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार ये चार लड़के, जिनकी पहचान चारण तेजा, रघु, कार्तिक और किरण कुमार के रूप में हुई है, महारानीपेट के एक हॉस्टल में रहते थे। ये सभी 9वीं कक्षा के छात्र हैं और फिल्म के किरदार भास्कर के जैसे समृद्धि और सफलता पाने की इच्छा से प्रेरित होकर हॉस्टल से भाग गए।