फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Bhaskar: 'लकी भास्कर' देखकर हॉस्टल से गायब हुए चार बच्चे, बोले- पैसे कमा लेने के बाद वापस लौटेंगे

Wed, 11 Dec 2024 12:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' से प्रेरित होकर नौवीं कक्षा के चार छात्र हॉस्टल से गायब हो गए। उन्होंने दोस्तों से कहा था कि वह पैसे कमाने के बाद ही वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
विशाखापट्टनम में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चार स्कूल के छात्र 'लकी भास्कर' फिल्म से प्रेरित होकर लापता हो गए हैं। इस फिल्म में एक आम आदमी की गरीबी से सफलता की ओर बढ़ने की कहानी को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। बच्चों के मन में यह फिल्म बहुत प्रभाव छोड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार ये चार लड़के, जिनकी पहचान चारण तेजा, रघु, कार्तिक और किरण कुमार के रूप में हुई है, महारानीपेट के एक हॉस्टल में रहते थे। ये सभी 9वीं कक्षा के छात्र हैं और फिल्म के किरदार भास्कर के जैसे समृद्धि और सफलता पाने की इच्छा से प्रेरित होकर हॉस्टल से भाग गए।
विज्ञापन

2 of 5
लकी भास्कर - फोटो : एक्स @SitharaEnts
सीसीटीवी में नजर आए बच्चे
फिल्म से प्रेरित होकर गायब हुए बच्चों को एक वायरल सीसीटीवी वीडियो में हॉस्टल के गेट पर चढ़ते हुए देखा गया। वीडियो में लड़के गेट के ऊपर अपने बैग पास करते हुए गेट चढ़ते हैं और फिर भाग जाते हैं। वीडियो के टाइमस्टैम्प के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6:20 बजे की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
दोस्तों से कही थी ये बात
बच्चों ने हॉस्टल छोड़ने से पहले अपने दोस्तों को बताया कि वे तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक वे फिल्म में दिखाई गई तरह-तरह की कारें खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं कमा लेंगे। उन्होंने अपने भागने का एक प्लान बनाया था और तब से उनका कोई पता नहीं चला है। उनके लापता होने के बाद उनके माता-पिता ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इन लड़कों की तलाश कर रहे हैं।

4 of 5
लकी भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी 'लकी भास्कर'
'लकी भास्कर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसने लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से भी सराहना मिली थी। फिल्म में दुलकर सलमान ने एक बैंक कर्मचारी का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
ओटीटी पर फिल्म मचा रही धूम
फिल्म में अपनी मेहनत और समझदारी से भास्कर अरबपति बनता है। हालांकि, यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है और सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई थी। फिल्म की लोकप्रियता नेटफ्लिक्स पर 28 नवंबर को ओटीटी रिलीज के बाद और बढ़ी।
Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 3: जल्द रिलीज होगा 'काली काली आंखें' का तीसरा सीजन, कहानी में आएंगे कई ट्विस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें