फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: कोई बैडमिंटन खिलाड़ी तो कोई बना शिक्षक, सिनेमा में कदम रखने से पहले यह काम करते थे साउथ सितारे

Tue, 16 Jan 2024 05:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म उद्योग में सितारे अपना चमकता हुआ करियर बनाने के सपना लिए आते हैं। दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं और कामयाबी की सीढियां चढ़ते हैं। सितारों को इस शिखर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में इंडस्ट्री के आने से पहले नौकरी भी कर चुके हैं। ऐसे ही कई साउथ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने से पहले नौकरी की थी। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा साउथ सितारे सुपरस्टार बनने से पहले कौन सी नौकरी करते थे...
विज्ञापन

2 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का। फिल्म उद्योग में आने से पहले उन्होंने एक नौकरी की थी। उन्होंने एक एनिमेटर के रूप में काम किया, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म गंगोत्री से फिल्म उद्योग में कदम रखा। फिर वे 2004 में आर्या में नजर आए, जिसके लिए उन्हें नंदी स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला। यहां से उन्होंने सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया। अल्लू अर्जुन ने करियर में सन ऑफ सत्यमूर्ति', 'रुद्रमादेवी' और 'अला वैकुंठपुरमुलु', 'पुष्पा' जैसी कई हिट फिल्में दीं। अब वे 'पुष्पा 2' में नजर आएंगे। इसके पहले भाग से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे।
विज्ञापन

3 of 6
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अजीत कुमार
अजीत कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्में उनके नाम पर रिलीज होती हैं। 'थाला' अजित कुमार ने 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था और उसके बाद उन्होंने नौकरी की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले छह महीने तक मैकेनिक की नौकरी की थी, लेकिन उनके पिता को उनका यह काम करना पसंद नहीं था। फिर उन्होंने एक्सपोर्ट कंपनी में काम किया। उन्होंने 1986 में अपनी पढ़ाई छोड़ दी और कार रेसिंग में अपना करियर बनाया। आखिरकार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक के बाद एक हिट फिल्में देते हुए सुपरस्टार बन गए।
'द साबरमती रिपोर्ट' में अभिनय करेंगे विक्रांत मैसी-रिद्धि डोगरा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

4 of 6
ब्रह्मानंदम - फोटो : social media
ब्रह्मानंदम
साउथ अभिनेता ब्रह्मानंदम ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। हालांकि, इंडस्ट्री में आने से पहले वे एक शिक्षक के तौर पर नौकरी करते थे। उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी करने के बाद तेलुगु लेक्चरर के रूप में काम किया। अपने शिक्षण कार्य के साथ-साथ उन्होंने थिएटर और मिमिक्री भी की। फिर निर्देशक जंध्याला का में उन्हें 1987 की फिल्म 'अहा ना पेलांटा!' में एक सफल भूमिका दी। ब्रह्मानंदम ने एक अभिनेता के रूप में सबसे अधिक स्क्रीन क्रेडिट के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
Vikram Bhatt: सुष्मिता सेन के साथ अफेयर पर विक्रम भट्ट ने की बात, बोले- मुझे इसका कोई मलाल नहीं
विज्ञापन

5 of 6
सुधीर बाबू - फोटो : Social media
सुधीर बाबू
फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू ने अपने करियर की शुरुआत एक बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में की थी। वे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों में नंबर वन स्थान पर थे। उन्होंने प्रसिद्ध पुलेला गोपीचंद के साथ युगल जोड़ीदार के रूप में भी खेला। सुधीर ने मुख्य अभिनेता के रूप में साल 2021 में आई फिल्म 'शिव मानसुलो श्रुति' से अपनी शुरुआत की। फिर उन्होंने 2013 की 'प्रेम कथा चित्रम' और 2018 की 'सम्मोहनम' जैसी सफल फिल्में दीं। वे अपनी बायोपिक में गोपीचंद का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा
अभिनय में करियर बनाने से पहले विजय देवरकोंडा एक ट्यूशन मास्टर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से इंडस्ट्री में प्रवेश किया, लेकिन 2015 'येवाडे सुब्रमण्यम' में अपनी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता और सराहना मिली। हालांकि, उन्होंने 2027 की 'अर्जुन रेड्डी' से खुद को सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने 'गीता गोविंदा' और 'टैक्सीवाला' सहित कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दीं।
Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए एनिमल ने हासिल किए 19 नामांकन, शाहरुख भी किसी से पीछे नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें