साउथ फिल्माें के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ का आज जन्मदिन (17 अप्रैल 1979) है। वह अपने करियर के अलावा निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। सिद्धार्थ के जन्मदिन के अवसर पर अदिति राव हैदरी संग उनकी प्रेम कहानी से जुड़ी खास बातें, जानिए।
विज्ञापन
1 of 6
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ दक्षिण भारतीय फिल्मों में जाना माना नाम है। बॉलीवुड में भी वह आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती(2006)’ में अहम किरदार निभाकर चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ अकसर ही खबरों में अपनी लव लाइफ के कारण भी बने रहते थे। जानिए, सिद्धार्थ को अदिति राव हैदरी संग मोहब्बत कैसे हुई? दोनों कब शादी के बंधन में बंध गए?
अदिति को लेकर अलग थीं फीलिंग्स
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘महा समुद्रम’ के दौरान हुई। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। फिल्म में इनकी केमिस्ट्री देखकर दर्शकों को भी अंदाज हो गया कि ये प्यार में गहरे तक डूब गए हैं। सिद्धार्थ और अदिति ने शुरुआत में अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी लेकिन साल 2023 में इन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कहते हैं, ‘मैंने जो अदिति के लिए पहली बार महसूस किया, उसे आखिर सांस तक महसूस करना चाहता हूं।’ सिद्धार्थ की इस बात से अहसास होता है, वह अदिति को बेइंतहा चाहते हैं।
अदिति को भा गईं सिद्धार्थ की ये बातें
हाल ही में अदिति राव हैदरी ने भी डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग चैनल पर सिद्धार्थ से जुड़ी कुछ खास बातें साझा कीं। अदिति कहती हैं, ‘मैंने सिद्धार्थ से शादी करने का फैसला पल भर में लिया था। वह बहुत ही सच्चा इंसान है। साथ ही वह बहुत ही कमाल का शख्स है, उसके साथ रहने में बहुत मजा आता है। बतौर एक्टर भी वह काफी टैलेंटेड है।’
4 of 6
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति से जुड़ी खास जगह पर किया प्रपोज
सिद्धार्थ अदिति को बहुत प्यार करते हैं, इसलिए जब प्रपोज करने की बात आई तो उन्होंने अदिति से जुड़ी एक खास जगह को चुना। सिद्धार्थ ने अदिति की ग्रैंडमदर की पसंदीदा जगह को चुना और वहां पर एक्ट्रेस को प्रपोज किया। अदिति फराह खान के व्लॉग में ही बताती हैं, ‘मुझे अपनों के साथ रहना पसंद है, इस बात को सिद्धार्थ समझता है, इसलिए वह मेरे लिए सभी फैमिली मेंबर्स को एक जगह लाने की, खास मौके प्लान करने की हर कोशिश करता है।’
अदिति और सिद्धार्थ की उम्र की बात करें तो इनमें लगभग आठ साल का फर्क है। अदिति 37 साल की थीं, वही सिद्धार्थ 45 साल के थे, जब दोनों शादी करने का फैसला लिया।
सादगी भरे अंदाज में की शादी
सिद्धार्थ ने अदिति से साल 2023 में सगाई की और 16 सितंबर 2024 को अदिति से शादी कर ली। यह शादी बिल्कुल ही सादगी भरे अंदाज में करीबी लोगों के बीच हुई। बताते चलें कि अदिति और सिद्धार्थ दोनों की ये दूसरी शादी थी। अदिति के पहले पति का नाम सत्यदीप मिश्रा था, वहीं सिद्धार्थ की पहली पत्नी का नाम मेघना नारायण था। अदिति के रूप में सिद्धार्थ ने एक सच्चा जीवनसाथी पाया। आज ये दोनों एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं।
अदिति से पहले इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा सिद्धार्थ का नाम
अदिति राव हैदरी से पहले भी कई एक्ट्रेसेस के साथ सिद्धार्थ का नाम जोड़ा गया। इसमें श्रुति हासन, समांथा रूथ प्रभु और सोहा अली खान जैसे नाम शामिल हैं। कुछ रिश्तों को सिद्धार्थ ने खुलकर नहीं स्वीकारा था लेकिन कुछ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। आखिर में उन्हें अदिति के रूप में एक प्यार करने का वाला जीवनसाथी मिल गया।