फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: 'दबंग 2' में छेदी के भाई का रोल सोनू सूद को नहीं आया पसंद, इसलिए ठुकराई फिल्म, भाईजान को किया मना

Fri, 03 Jan 2025 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें दबंग 2 यह भूमिका दिलचस्प नहीं लगी, जिसके कारण उन्होंने इसे अस्वीकार करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, दबंग 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सोनू इंडस्ट्री में अपने अलग किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं, उन्होंने साल 2010 में दबंग में विलेन की भूमिका भी निभाई थी। हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट में वह नजर नहीं आए थे। अब अभिनेता ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
इसलिए दबंग 2 में नहीं दिखे अभिनेता
हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें दबंग 2 यह भूमिका दिलचस्प नहीं लगी, जिसके कारण उन्होंने इसे अस्वीकार करने का फैसला किया था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए, सोनू ने बताया कि सलमान खान और अरबाज खान ने छेदी सिंह के भाई की भूमिका निभाने के लिए उनसे फिर से संपर्क किया था।

Amitabh Bachchan: आधी रात को बिग बी ने किया ऐसा पोस्ट, अभिनेत्री नफीसा अली बोलीं- आपको राष्ट्रपति बनना चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सलमान और अरबाज को किया मना
अभिनेता ने यह भी बताया कि जब किसी फिल्म में कोई रोल ठीक न लगे तो उसे तुरंत ही मना कर देना बहुत जरूरी है। अभिनेता ने अरबाज और सलमान से कहा,  "मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित नहीं हूं, तो मैं इसे कैसे कर सकता हूं? मुझे खुद अपना ही रोल समझ नहीं आ रहा था और यह फिल्म के पहले पार्ट से भी कम प्रभावशाली लगा था, " वे समझ रहे थे और उन्होंने जवाब दिया, "कोई बात नहीं, कोई समस्या नहीं है।"

Happy New Year 2025: नए साल में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी साउथ की फिल्में, कई बड़े सितारों के नाम है शामिल

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
दबंग 2 के प्रीमियर पर किया था आमंत्रित
सोनू ने यह भी बताया कि सलमान से उनकी इतनी गहरी दोस्ती है कि जब दबंग 2 रिलीज हुई थी तो भाईजान ने अभिनेता को फिल्म के प्रीमियर पर इन्वाइट भी किया था। बता दें कि दबंग और दबंग 2 सिनेमाघरों में हिट रही थी। हालांकि, दबंग 3 को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे। यह फिल्म बतौर निर्देशक और निर्माता उनकी पहली फिल्म है। फैंस बी अभिनेता की इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें