फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: कभी एक कमरे में 12 लड़कों के साथ रहते थे सोनू सूद, आज 'नेशनल हीरो' बन जीत रहे फैंस का दिल

Tue, 30 Jul 2024 07:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में ऐसे कम ही कलाकारों का जन्म हुआ है, जिन्होंने नाम और शोहरत कमाने के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीता हो। फिल्मी पर्दे के हटकर असल जिंदगी में हीरो कहलाए हो। आज हम आपको ऐसे ही एक कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गरीबों के 'मसीहा' के नाम से जाने जाते हैं और आज भी शिद्दत से हर जरूरतमंद की मदद करते हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सोनू सूद की। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो इस आइए इस खास दिन पर जानते हैं, अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 में हुआ था। सोनू एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। अभिनेता के पिता कपड़ो की दुकान चलाते थे और उसी से घर का खर्च भी चलाते थे। हर मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है कि घर का बोझ बेटे के कंधों पर आ जाए और वह घर की जिम्मेदारी ले। इसी उम्मीद के साथ सोनू सूद के पिता ने उनका दाखिला एक इंजीनियरिंग कॉलेज में करा दिया था, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
पढ़ाई के दिनों में अभिनेता एक ही कमरे में 12 लड़कों के साथ रहते थे। अभिनेता के पिता उन्हें पढ़ाई के लिए घर से पैसे भेजते थे, लेकिन सोनू उन पैसों को भी बचाने की कोशिश करते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अभिनेता ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। लाखों नौ जवानों की तरह सोनू भी एक्टर बनने का ख्वाब लिए साल 1996 में माया नगरी मुंबई में आए। उस वक्त उनके जेब में केवल 5500 रुपए थे।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
अभिनेता ने साल 1999 में तमिल सिनेमा से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। सोनू ने साल 2002 में उन्होंने 'शहीद-ए-आजम' से बॉलीवुड में कदम रखा। आज अभिनेता किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं और सबकी मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
बता दें कि कोरोना काल में लॉकडाउन में किए गए नेक काम ने सोनू सूद को 'नेशनल हीरो' बना दिया था। अब हर साल फैंस अभिनेता के घर के बाहर आकर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें