फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam: स्टेज पर सोनू निगम दे रहे थे परफॉर्मेंस, तभी अचानक प्रशंसक ने किया हमला? बाउंसर ने की कुटाई

Tue, 29 Oct 2024 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam Fan Video: अब हाल ही में, सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रशंसक गायक से मिलने के लिए स्टेज पर आ जाता है। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उसे पीटते हुए स्टेज से नीचे उतार देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू निगम सिंगिंग की दुनिया का चमकता सितारा हैं। दर्शक सिंगर की आवाज के दीवाने हैं। यही नहीं, सोनू निगम के कॉन्सर्ट की टिकट्स भी काफी महंगी बिकती हैं और लोगों में सिंगर के कॉन्सर्ट में जाने को लेकर एक होड़ मची रहती है। अब हाल ही में, सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रशंसक गायक से मिलने के लिए स्टेज पर आ जाता है। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उसे पीटते हुए स्टेज से नीचे उतार देते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पहली बार नहीं था जब किसी प्रशंसक या बदमाश ने मंच पर चढ़कर कलाकार पर हमला किया हो। हालांकि, सिंगर ने उस समय खुद को बचाया और गाना गाते रहे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने बाउंसर की जमकर सराहना की। वहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी जमकर ट्रोल किया। लोगों का कहना है कि अगर वह किसी कलाकार को इनवाइट करते हैं तो फिर उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
प्रशंसक ने सिंगर पर किया हमला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनू आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी रब ने बना दी जोड़ी का गाना फिर मिलेंगे चलते चलते गाते हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक आदमी स्टेज पर आता है और सोनू पर हमला करता है, लेकिन गायक उसे किनारे कर देते हैं।



 

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
बाउंसर ने की कुटाई
सुरक्षाकर्मी उस आदमी को पकड़ लेते हैं, उसे नीचे ले जाते हैं और फिर उसे स्टेज से दूर खींच लेते हैं। इसके साथ ही वे उसे पीटते हुए नजर आते हैं। इस दौरान, सोनू और उनकी टीम परफॉर्मेंस जारी रखते हैं और गायक बिना किसी रूकावट के गाना गाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
सोनू के इस अनोखे हुनर से इंटरनेट पर लोग काफी प्रभावित हुए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, “चाहे कुछ भी हो जाए, गाना बंद नहीं करना चाहिए।” दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “अरिजीत ने बिल्कुल सही कहा था सोनू निगम जी कभी बेसुरा गा ही नहीं सकते।”
 

Bollywood Stars: बॉलीवुड के नामी कलाकार रखते हैं अलग-अलग किस्म के शौक, जानकर दर्शक करेंगे तारीफ

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें