फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Kakkar: करीब एक महीने बाद फिर साथ आए टोनी, सोनू और नेहा कक्कड़, पारिवारिक समारोह में दिखा मस्तमौला अंदाज

Sun, 18 May 2025 04:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Kakkar with Family: हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ के मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह बहुत धूमधाम से मनाई गई, जिसमें उनका पूरा परिवार इकट्ठा रहा। इसने सबका ध्यान तब खींचा, जब सोनू कक्कड़ भी अपने भाई-बहनों के साथ दिखीं।
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @nehakakkar

पिछले महीने ये बात सामने आई थी कि गायिका नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ का अपने भाई-बहनों से रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, सोनू ने रिश्ते खत्म होने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। अब नेहा, सोनू समेत सभी भाई-बहनों को एक साथ उनके मम्मी-पापा के शादी की सालगिरह समारोह में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें गायिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। देखें तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ अपने माता-पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @nehakakkar

बॉलीवुड की मशहूर गायिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी की तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में नेहा कक्कड़ को कार्यक्रम का जश्न मनाते देखा जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:Viral Video: वायरल वीडियो में अभिषेक संग ऐश्वर्या ने लगाया ठुमका, इस शख्स को देख भड़के फैंस; सुनाई खरी-खोटी



 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @nehakakkar

वहीं, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई दूसरी तस्वीर में नेहा कक्कड़ अपने भाई-बहनों के साथ दिख रही हैं। इसमें वह टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के अलावा अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक समारोह में खुशी के पलों को साझा करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने कई सवालों के जवाब दिए हैं।

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम- @nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘क्या रात थी।' इस पर गायिका के फैंस ने भाई-बहनों को उनके सार्वजनिक झगड़े के बाद एक साथ देखकर अपनी खुशी व्यक्त की। नेहा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इन भाई-बहनों को फिर से एक साथ देखकर खुशी हुई।’

यह खबर भी पढ़ें: Bhooth Bangla: झरने के नीचे इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार, फिल्म के बारे में दी बड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा और सोनू कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
करीब एक महीने बाद फिर से सोनू कक्कड़ को अपने भाई बहन नेहा और टोनी के साथ देखा गया है। हालांकि, नेहा की इस पोस्ट ने भाई-बहनों के बीच सुलह का संकेत दिया है, जो पहले के दावे का खंडन करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें