फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal-Singer Karan Aujla: करण ने विक्की के लिए ये क्या कह दिया? ‘तौबा तौबा’ गाने में साथ किया काम

Thu, 12 Dec 2024 09:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण औजला और विक्की कौशल ने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘बैड न्यूज’ में एक गाना ‘तौबा तौबा’ साथ में किया था। एक बार फिर से विक्की के साथ काम करने की बात को करण औजला ने याद किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla

करण औजला भारतीय सिंगर है, वह अपने पंजाबी गानों के लिए देश भर में मशहूर है। वह ज्यादातर कनाडा में रहते हैं। इस समय वह देश में हो रहे अपने म्यूजिक टूर के कारण चर्चा में हैं। करण औजला के कॉन्सर्ट से भी कई तरह के विवाद जुड़ रहे हैं। लेकिन इन बातों से अलग उन्होंने हाल ही में विक्की कौशल के बारे में एक जरूरी बात कह दी। 

विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल, करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla

जब विक्की ने किया ऐसा काम 
हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में करण औजला, विक्की कौशल के बारे में कहते हैं कि उनके साथ काम करना काफी पॉजिटिव रहा। वह बताते हैं कि विक्की बहुत ही अच्छे एक्टर और इंसान हैं। लेकिन जो बात विक्की कौशल की करण को सबसे अच्छी लगी, वह उनका पंजाबी गानों को लेकर इंट्रेस्ट रहा। करण औजला आगे बताते हैं कि ‘तौबा तौबा’ गाने को शूट करते हुए, विक्की की पॉजिटिव एनर्जी काम आई। इस गाने की सफलता में विक्की का बहुत सहयोग रहा।

 

विज्ञापन

3 of 5
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम @karanaujla

किन कलाकारों के साथ करेंगे काम 
करण औजला यह भी बताते हैं कि वह आगे भी बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं, जिनका म्यूजिक में इंट्रेस्ट हो। वह ऐसे ही लोगों के साथ अपने म्यूजिक के जुनून को शेयर करना चाहते हैं।

 

4 of 5
करण औजला-नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

एक नया गाना भी रिलीज हुआ
कुछ समय पहले करण औजला ने अपने नए गाने की जानकारी भी दी थी। करण ने टी सीरीज के साथ एक गाना किया है। इस गाने का नाम ‘आए हाय’ है, इसमें नोरा फतेही ने डांस किया है। करण औजला को उम्मीद है कि यह गाना भी ‘तौबा-तौबा’ गाने की तरह ही हिट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karanaujla
कॉन्सर्ट में आ रही है दिक्कतें 
करण औजला ने देश के कई राज्याें में 7 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक म्यूजिकल टूर की प्लानिंग थी। इस इस म्यूजिकल टूर का नाम ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम’ है। चंड़ीगढ़ में उनका म्यूजिक कॉन्सर्ट हाल ही में हुआ लेकिन इससे पहले उनके खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, जिसमें शराब, हिंसा वाले गाने ना गाने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें