फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: कभी मासूम तो कभी निडरता की मिसाल बने सोनम कपूर के ये किरदार, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

Mon, 09 Jun 2025 03:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Movies: अभिनेत्री सोनम कपूर के जन्मदिन पर जानेंगे उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन। 

विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और चर्चित एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सिनेमाई करियर में कई फिल्में कीं हैं। अभिनेत्री ने कुछ फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है, जिनमें उन्हें खूब सराहना मिली। आज सोमवार के दिन एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे उनकी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'रांझणा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aanandlrai

रांझणा
आनंद एल राय के निर्देशन में साल 2013 में एक फिल्म आई 'रांझणा', जो सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में धनुष और सोनम कपूर की लव स्टोरी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करते हुए वर्ल्डवाइट 93.97 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसके बजट की बात करें तो यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी थी। इस फिल्म का अंत दुखद था, जिसने दर्शकों को इमोशनल कर दिया था।

विज्ञापन

3 of 6
प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई गई। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ दिग्गज अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह रोमांटक ड्रामा फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये था और इसने भारत में लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 405.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और दीपक दोबरियाल जैसे कलाकार मौजूद थे।

4 of 6
नीरजा  - फोटो : सोशल मीडिया

नीरजा
साल 2016 में राम माधवानी के निर्देशन में एक फिल्म रिलीज हुई थी 'नीरजा', जो सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर ने नीरजा भनोट नाम का साहसिक किरदार निभाया था। फिल्म का बजट 20 करोड़ था, लेकिन इसने शानदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ से अधिक कमाए थे और वर्ल्डवाइट 120 करोड़ रुपये के करीब का कलेक्शन किया था। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा शबाना आजमी, जिम सार्भ भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 6
वीरे दी वेडिंग - फोटो : यूट्यूब

वीरे दी वेडिंग
शशांक घोष ने साल 2018 में एक फिल्म बनाई थी 'वीरे दी वेडिंग', जिसमें सोनम कपूर ने अवनी शर्मा की भूमिका अदा की थी। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर जैसे कलाकार नजर आए थे। अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 28 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने भारत में 81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैडमैन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @padmanthefilm

पैडमैन
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'पैडमैन' में भी अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आई थीं। इसमें उन्होंने परी वालिया का किरदार निभाया था। आर बाल्की के निर्देशन में इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 205 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें