मेकर्स ने किया सोनाक्षी का स्वागत
जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस महिला दिवस पर 'जटाधारा' में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है'! आगे लिखा है, 'सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है'।
सोना के पति जहीर इकबाल ने किया कमेंट
आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। 'जटाधारा' तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। 'जटाधारा' पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।