फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Day 4 Collection: मंडे टेस्ट में धराशायी हुई 'सन ऑफ सरदार 2', सोमवार को सिर्फ इतनी रही कमाई

Mon, 04 Aug 2025 09:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब जानते हैं पहले सोमवार को कैसी रही 'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में इन दिनों बनी हुई है। हालांकि, फिल्म का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। शुरुआती तीन दिनों के बाद अब जानते हैं कि अपने पहले सोमवार को कैसा रहा 'सन ऑफ सरदार 2' का कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब
सोमवार को सिर्फ इतनी हुई कमाई
शुरुआती तीन दिनों में 24 करोड़ का कारोबार करने वाली 'सन ऑफ सरदार 2' का अब पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 1.21 करोड़ रूपए का कारोबार कर पाया है। सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। चार दिनों में 'सन ऑफ सरदार 2' की कुल कमाई अब 25.96 करोड़ रुपय ही पहुंच पायी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
चार दिनों में हुआ सिर्फ इतना कलेक्शन
'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआरत की थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 7.25 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन 9.25 करोड़ रूपए की थी। अब चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 1.21 करोड़ रूपए ही जुटा पाए हैं। ऐसे में चार दिनों में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रह पाई है।   

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी

4 of 5
धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'सन ऑफ सरदार 2' से आधी कमाई ही कर पाई 'धड़क 2'
'सन ऑफ सरदार 2' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' से हो रहा है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं। हालांकि पहले दिन से ही 'सन ऑफ सरदार 2' 'धड़क 2' पर भारी पड़ रही है। चार दिनों में 'धड़क 2' का कलेक्शन 'सन ऑफ सरदार 2' से आधा ही रहा है। 'सन ऑफ सरदार 2' ने चार दिनों में जहां  25.96 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया है। जबकि 'धड़क 2' उससे आधी सिर्फ आधी सिर्फ 12.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : एक्स
'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आई है बड़ी कास्ट
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल और बिंदू दारा सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें