फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardaar 2 Day 2 Collection: ‘सन ऑफ सरदार 2’ को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन गिरी फिल्म की कमाई

Sat, 02 Aug 2025 09:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। जानिए शनिवार को हुई कितनी कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn

अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक रिलीज टलने के बाद अंतत: इस शुक्रवार को रिलीज हो गई। हालांकि, फिल्म से जैसी उम्मीद थी, फिल्म की शुरुआत वैसी नहीं रही। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानते हैं शनिवार कैसी हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरे दिन ऐसा रहा हाल
अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सुस्त शुरुआत की थी। पहले दिन सिर्फ 7.25 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने अपने दूसरे शनिवार को खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से शुरुआती दो दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिर्फ 13.55 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।

विज्ञापन

3 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn

वीकेंड का भी लाभ नहीं उठा पाएगी फिल्म !
‘सन ऑफ सरदार 2’ से अजय देवगन को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, शुरुआती दो दिनों की हालत देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। पहले दिन सुस्त शुरुआत के बाद उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी, लेकिन शनिवार की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता है कि फिल्म वीकेंड का भी कोई खास लाभ उठा पाएगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी

4 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और 'धड़क 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दूसरे दिन भी ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से है। हालांकि, दोनों ही दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ पर भारी पड़ी है। दूसरे दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने जहां खबर लिखे जाने तक 6.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं ‘धड़क 2’ ने शनिवार को सिर्फ 3.24 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की साल 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी इस बार अलग है, लेकिन अजय देवगन एक बार फिर जस्सी सिंह के किरदार में ही नजर आए हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ इससे ज्यादा कमाई कर पाएगी या नहीं, ये कहना मुश्किल लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें