सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में सलमान खान के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसने सलमान खान और उनके करीबियों की चिंता बढ़ा दी है।
सोमी अली ने साक्षात्कार में कहा कि वह लॉरेंस से मिलकर उसको मनोवैज्ञानिक रूप से समझना चाहती हैं। अभिनेत्री यह भी बताया कि वह ये सब क्यों कर रही हैं? उन्होंने कहा, ‘मुझे सलमान से कुछ लेना-देना नहीं है, ना मैं पब्लिसिटी स्टंट कर रही हूं, ना मुझे सलमान से पैसे चाहिए, ना मुझे सलमान से प्यार है।’
4 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
अभिनेत्री आगे कहती हैं, सलमान के बाद मेरे चार रिलेशनशिप रह चुके हैं और बहुत लंबे-लंबे रिलेशनशिप रह चुके हैं, मुझे सलमान में कोई दिलचस्पी नहीं है। सोमी अली ने यह भी साझा किया कि उनकी सलमान से आखिरी बार बात वर्ष 2012 में हुई थी।