फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force Collection Day 13: रफ्तार में दौड़ी 'स्काई फोर्स' की गाड़ी, जानें अक्षय कुमार की फिल्म की कुल कमाई

Thu, 06 Feb 2025 12:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sky Force Collection Day 13: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि 13 दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स' दर्शकों को खूब पसंद आई। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी देखने को मिला। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। वहीं, आज बुधवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
आज की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' का आज 13वां दिन था। यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में है। फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। आज की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, बीते दिन की कमाई के आंकड़ों के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में आज उछाल देखने को मिला है।
फिल्म की कुल कमाई
पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये
पहले हफ्ते 99.05 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार 1.91 करोड़ रुपये
दूसरा शनिवार 5 करोड़ रुपये 
दूसरा रविवार 5.5 करोड़ रुपये
दूसरा सोमवार 1.6 करोड़ रुपये
दूसरा मंगलवार 1.35 करोड़ रुपये
दूसरा बुधवार 1.60 करोड़ रुपये
कुल कमाई 119.35 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब तक 119.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही अब यह 200 करोड़ रुपये कमाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। बता दें कि  'स्काई फोर्स' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली इस साल यानी 2025 की पहली फिल्म बन चुकी है।

4 of 5
देवा, स्काई फोर्स - फोटो : एक्स
'देवा' से आगे निकली 'स्काई फोर्स'
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फोर्स' का मुकाबला अन्य फिल्मों से भी हो रहा है। शाहिद कपूर की 'देवा' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन 'स्काई फोर्स' को वह पछाड़ नहीं सकी। 'देवा' ने छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 26.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमृत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें