स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
स्काई फोर्स में अक्षय का किरदार
वहीं, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अगली बार स्काई फोर्स में नजर आएंगे, जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें वह एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई सैनिकों की मौत के बाद बदला लेने के मिशन पर निकलता है। संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस हाई-स्टेक थ्रिलर में शानदार एयर वॉर, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को दिखाने वाली एक मनोरंजक कहानी है। अक्षय के साथ नवोदित वीर पहाड़िया भी हैं, जो एक और आईएएफ अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और सारा अली खान, जो वीर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में निमरत कौर भी अहम भूमिका में होंगी।