केके
- फोटो : सोशल मीडिया
‘तड़प तड़प के’ से की बॉलीवुड में सोलो सिंगर के तौर पर शुरुआत
बॉलीवुड में केके ने बतौर सोलो सिंगर अपनी शुरुआत इस्माइल दरबार के संगीत वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गीत ‘तड़प तड़प के इस दिल से…’ से की। हालांकि, इससे पहले केके ने 1996 में आई गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ के गीत ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ में थोड़ी सी आवाज दी है। हालांकि, यह गाना केके का सोलो सॉन्ग नहीं था। साल 1999 में केके की पहली सोलो म्यूजिक अल्बम ‘पल’ रिलीज हुई। यह अल्बम सुपरहिट ही रही। इसके गाने ‘आपकी दुआ’, ‘यारों जिंदगी’ और टाइटल ट्रैक ‘याद आएंगे ये पल’ काफी पसंद किए गए। इस अल्बम के लिए केके को अवॉर्ड भी मिला।
कई यादगार सुपरहिट गानों में दी आवाज
अपने पहले सोलो सॉन्ग ‘तड़प तड़प के’ से केके चर्चा में आ गए। उस वक्त ये गाना और केके की आवाज हर ओर गूंजने लगी। इस गाने के लिए केके को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद केके ने एक के बाद एक कई सुपरहिट और यादगार गाने गाए। इनमें ‘तू जो मिला’, ‘आशाएं’, ‘ओ हमदम सुनियो रे’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘ओ जाना’, ‘दिल्ली की सर्दी’, ‘गोरी गोरी’, ‘दिलनशीं दिलनशीं’, ‘दिल समंदर’, ‘फितना दिल’, ‘इश्क ने तेरे इश्क ने’, ‘एक नजर में भी प्यार होता है’, ‘अल्लाह हाफिज’, ‘झूम बराबर झूम’, ‘ओ मेरी जान’, ‘अब तो फॉर एवर’, ‘है जुनून’, ‘दिल क्यों ये मेरा’, ‘आईएम इन लव’, ‘देसी बॉयज’, ‘मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन’, ‘तुम हो मेरा प्यार’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘लापता’, ‘मत आजमा रे’, ‘तूने मारी इंट्रियां’ जैसे कई सुपरहिट गाने शामिल हैं।