फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: टूटे हुए दिलों के लिए मरहम है जुबिन की आवाज, अपने सुरों के जादू से सजाए हैं कई रोमांटिक गाने

Fri, 14 Jun 2024 07:21 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जुबिन नौटियाल आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक रोमांटिक गानों को अपने सुरों से सजाया है। आज जादुई आवाज के मालिक जुबिन नौटियाल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जुबिन के जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर और लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं--
विज्ञापन

2 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जुबिन नौटियाल के गाने टूटे दिलों पर महरम का काम करते हैं। उनके कई चाहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि जुबिन के गाने सुनकर प्यार के दर्द को वे लोग भी महसूस कर लेते हैं जिन्होंने कभी प्यार ही नहीं किया हो। ऐसी मीठी आवाज के मालिक जुबिन का जन्म 14 जून, 1989 को उत्तराखंड के देहरादून शहर में हुआ था। वे बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जुबिन नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से किया था, लेकिन वे इस शो के विजेता बनने से चुक गए। जुबिन ने इसके बाद कई और शो में भी भाग लिया लिया, लेकिन उनके किस्मत का तारा 'सोनाली केबल' में गाए गाने 'इक मुलाकात हो' से चमका था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

4 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम

जुबिन नौटियाल ने कई फिल्मों को अपने गानों के दम पर हिट करवाया है। 'सोनाली केवल' के बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'जज्बा' में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। इस फिल्म का गाना 'बंदेया' आज भी युवाओं की पहली पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जुबिन नौटियाल के गानों की बात हो और अगर 'राता लंबिया' का जिक्र न हो तो बात नहीं बनेगी। इस गाने ने लाखों दिलों को धड़काया था। मोहब्बत के तड़पते दिलों को जैसे एक आवाज मिल गई हो। इसके अलावा 'वे तुम ही आना' और 'लुट गए' जैसे गानों की वजह से भी काफी मशहूर हुए। ऐसा लगता है जुबिन जब भी कोई गाना गाते हैं तो फिर कंठ नहीं बल्कि दिल की गहराइयों से आवाज निकलती है। वहीं गायक की सादगी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी झलकती है। सूत्रों की मानें तो वे अपने बालों को खुद से काटते हैं। ईश्वर में उनकी गहरी आस्था है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें