वैश्विक संगीत आइकन और संगीतकार एड शीरन के संगीत समारोह को देखने के लिए कई भारतीय प्रशंसक उत्सुक थे। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी एड शीरन से अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार ने सुपरस्टार शाहरुख खान के मन्नत में भी एक शाम बिताई, जहां उनके साथ फराह खान भी शामिल हुईं। वहीं फराह खान ने एक बार फिर प्रशंसकों के लिए रोमांचक वीडियो साझा किया।