फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल

Fri, 07 Mar 2025 05:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Films on Eid: ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो पहले ईद पर रिलीज हुईं और कामयाबी रहीं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर रिलीज हुई फिल्म - फोटो : फोटो- यूट्यूब
सलमान खान की अदाकारी वाली फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है। गाने को लोगों ने खूब सराहा है। उम्मीद है कि फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं ईद पर रिलीज हुई हैं। इन्हें भी खूब तारीफ मिली है। 
विज्ञापन

2 of 6
बेटा - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बेटा
साल 1992 में फिल्म 'बेटा' रिलीज हुई। इसी फिल्म से माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया था। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर थे। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। इसे खूब सराहा गया था।
विज्ञापन

3 of 6
अनाड़ी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
अनाड़ी
अनाड़ी फिल्म साल 1993 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में वेंकटेश और करिश्मा कपूर अहम किरदार में थीं। फिल्म का निर्देशन के मुरली मोहना राव ने किया था। फिल्म ने उस वक्त 3 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

4 of 6
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फोटो- यूट्यूब
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज होने वाली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' भी उन फिल्मों में शामिल है जो ईद पर रिलीज हुई थी। साल 2001 में आई इस फिल्म में अहम किरदार में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन थे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
विज्ञापन

5 of 6
कल हो न हो - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
कल हो न हो
'कल हो न हो' फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसको करण जौहर ने लिखा था और इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान, जया बच्चन और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार अदा किया था। फिल्म को काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूल भूलैया - फोटो : फोटो- यूट्यूब
भूल भुलैया
भूल भुलैया फिल्म साल 2007 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार अहम किरदार में थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने 49 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें