फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Day 10 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई सलमान की 'सिकंदर', 10वें दिन इतने कमाए

Tue, 08 Apr 2025 09:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Sikandar Day 10 Box Office: फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में लगी है। आज मंगलवार को फिल्म की रिलीज को 10 दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं आज इसने कैसा कारोबार किया?
विज्ञापन
1 of 5
'सिकंदर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@.sacnilk.com
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज से पहले खूब चर्चा हुई। इसे जबर्दस्त एक्शन फिल्म के रूप में प्रचारित किया गया और ऐसे दावे भी किए गए कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आंधी साबित होगी। हालांकि, ईद के मौके पर 30 मार्च को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची तो पहले ही दिन दर्शकों का मन खट्टा हो गया। 'सिकंदर' ने आज मंगलवार को सिनेमाघरों में दस दिन पूरे कर लिए हैं। जानते हैं आज इसकी कितनी कमाई हुई?

Sikandar Review: एक्टिंग नहीं प्रशंसकों पर एहसान करते दिखे सलमान खान, सवा दो घंटे की फिल्म भी झेलना मुश्किल
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @nadiadwalagrandson
बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित
फिल्म 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शुरुआत की। फिर दूसरे दिन ईद के मौके पर फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया। और तीसरे ही दिन से इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। पहले सप्ताह में यह फिल्म सिर्फ 90.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर यह डिजास्टर साबित हो चुकी है।

Box Office Report: फ्लॉप हुई 'सिकंदर', 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' का जलवा बरकरार
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज की कमाई रही सिर्फ इतनी
कल सोमवार को 9वें दिन 'सिकंदर' ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 10वें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 105.26 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।



 

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के लिए बजट निकालना भी मुश्किल
फिल्म 'सिकंदर' के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। इसे करीब 200 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ निर्देशक ए आर मुरुगदास ने किया। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Sikandar Disaster: डिजास्टर घोषित हुई साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’, टॉप 10 में सलमान की अब एक भी फिल्म नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
'छावा' के बाद 'जाट' से मिलेगी टक्कर
फिल्म में सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के आगे फरवरी में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' अभी तक लगी है। वहीं, दो दिन बाद सनी देओल फिल्म 'जाट' के साथ आ रहे हैं। ऐसे में 'सिकंदर' के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें